Pages

Wednesday, January 5, 2022

AUS vs ENG 4th Test Live Score Updates, Day 2: स्‍टीव स्मिथ और उस्‍मान ख्‍वाजा की नजर बड़ी साझेदारी पर

Australia vs England 4th Test at Sydney Live Cricket Score and Updates, Day 2: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन बारिश ने बार-बार खेल को बाधित किया. पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए थे. बारिश की वजह से पहले दिन 46.5 ओवर का खेल ही हो पाया

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3mVdD4X

कौन करता है प्रधानमंत्री की सुरक्षा, यात्रा के लिए क्या हैं नियम, सुरक्षा में हुई चूक का कौन है जिम्मेदार ?

PM's Security Breached: पीएम की यात्रा के लिए सड़क मार्ग को सुरक्षित रखना राज्य पुलिस की जिम्मेदारी है. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज18 को बताया, “रूट पर निर्णय राज्य पुलिस द्वारा एसपीजी के परामर्श से लिया जाता है. आमतौर पर, आकस्मिक मार्गों पर एक स्केलिटन फोर्स तैनात की जाती है. कभी-कभी अंतिम समय में निर्णय लेने के लिए आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अन्यथा मार्ग, तैनाती आदि सभी राज्य द्वारा पूर्व-निर्धारित होते हैं और एसपीजी के साथ साझा किए जाते हैं."

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3pZZW6O
via IFTTT

Molnupiravir दवा गर्भ में पल रहे बच्चे पर डाल सकती है बुरा असर, ICMR चीफ ने जताई चिंता

Oral Anti-Covid Drug Molnupiravir: कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाने वाली ऑरल इंटी कोविड-19 ड्रग मोलनुपिराविर से जुड़े सेफ्टी इश्यू को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के चीफ डॉ बलराम भार्गव ने चिंता जाहिर की है. डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि, यह दवा टेराटोजेनिसिटी और म्यूटेजेनेसिटी का कारण बन सकती है. टेराटोजेनिसिटी से मतलब है कि जब यह दवा कोई गर्भवती महिला लेती है तो इस दवा के प्रभाव से भ्रूण से जुड़े विकार या भ्रूण के विकास में समस्या आ सकती है. वहीं म्यूटेजेनेसिटी का अर्थ जेनेटिक मटेरियल में होने वाले स्थाई बदलावों से है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/335pypE
via IFTTT

ओमिक्रॉन: दुनिया में भारत किस स्थिति में है, जानिए 10 खास बातें

बीते साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2021 को भारत में ओमिक्रॉन (Omicron) से पहली मौत हुई थी. केंद्र सरकार ने देश में समग्र कोविड मामलों में हो रही बहुत तेज वृद्धि पर चिंता जताई है. वहीं, 4 जनवरी को, दुनिया भर में संक्रमण के लगभग 25.2 लाख मामले दर्ज किए गए, जो ‘महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे अधिक’ है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3mZKjdq
via IFTTT

मोबाइल पर लूडो खेलते महिला की हो गई पाकिस्तान के अली से दोस्ती, पति-बच्चे को छोड़कर राजस्थान से पहुंची अमृतसर

अमृतसर से पाकिस्तान जाने की कोशिश में लगी शिवानी नाम की यह महिला राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है. पूछताछ में शिवानी ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि उसकी दोस्ती पाकिस्तान के अली से हुई है. जिससे उसकी दोस्ती छह महीने पहले मोबाइल फोन पर लूडो खेलते-खेलते हुई थी. अली ने उसे मिलने के लिए बुलाया है और उससे कहा कि वह राजस्थान से अमृतसर पहुंच जाए.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/32Q5hVn
via IFTTT

Entertainment Top-5: 'पुष्पा' की ओटीटी रिलीज से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा तक

'Pushpa' OTT Release Date Out: बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को अभी सिर्फ तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ही रिलीज किया जाएगा, इसका मतलब ये हुआ कि दर्शकों को अभी हिंदी वर्जन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3eRINFR

चेतेश्वर पुजारा को याद आई पुरानी कहावत, फॉर्म 'टेंपररी' लेकिन क्लास 'परमानेंट', बोले- रहाणे और मुझ पर फिट

India vs South Africa 2nd Test: चेतेश्वर पुजारा के लिए कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के लिए भी टीम में जगह बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें पुरानी कहावत याद आ गई.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3qPTfmW