Pages

Monday, December 6, 2021

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई द्वपक्षीय वार्ता, चर्चा में उठे कई अहम मुद्दे; 10 बड़ी खबरें

Top 10 News: गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड में हुई गोलीबारी के मामले पर सोमवार को लोकसभा में बयान दिया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि कोविड -19 के डेल्टा वेरिएंट की तुलना में, ओमिक्रॉन वेरिएंट में वायरस के पहले हमले के 90 दिन बाद फिर से संक्रमण की संभावना तीन गुना ज्यादा अधिक है. एक क्लिक में जानिए देश-विदेश, खेल जगत, मनोरंजन, तकनीक, व्यापार से जुड़ी 10 बड़ी खबरें, जो सोमवार को सुर्खियों में रहीं.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3lFK8Dy
via IFTTT

Modi-Putin Meeting: रूसी राष्ट्रपति का 5 घंटे का दौरा, 28 समझौते और अफगानिस्तान पर चर्चा, जानें बड़ी बातें

Modi-Putin Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को एक बहुत बड़ी शक्ति और वक्त की कसौटी पर खरा उतरा मित्र बताते हुए कहा कि आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध साझा चुनौतियां हैं, जिनका दोनों देश सामना कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता के दौरान शुरूआती टिप्पणी में अफगानिस्तान में घटनाक्रमों पर भी चिंता प्रकट की और कहा कि भारत एवं रूस क्षेत्र द्वारा सामना की जा रही बड़ी चुनौतियों पर समन्वय जारी रखेंगे.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3lFK4Uk
via IFTTT

Windows 11 पर कैसे बदलें डिफॉल्ट Web Browser, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका

विंडोज़ (Windows) के अपने नए वर्जन में, माइक्रोसॉफ्ट विशेष रूप से उन ऐप्स पर अपने खुद के ऐप्स को आगे बढ़ाने में अग्रेसिव हो गया है जो अपग्रेड से पहले डिफ़ॉल्ट के रूप में इंस्टाल किए गए थे. एज अचानक आपका डिफॉल्ट ब्राउज़र बन गया. माइक्रोसॉफ्ट ने आपके डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र को एज से एक अलग प्रोग्राम में बदलने के स्टेप को बदल दिया है. विंडोज 10 में ये प्रोसेस आसान है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3GiOtEp
via IFTTT

EXPLAINED: नगालैंड में निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद उठी AFSPA को वापस लेने की मांग, जानें क्या है ये कानून

What is Armed Forces (Special Powers) Act, 1958: नगालैंड में सेना के जवानों की फायरिंग में 14 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद एक बार फिर आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है. दरअसल देश के पूर्वोत्तर राज्यों में राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन प्रदेश में होने वाली हिंसा और अस्थिरता से निपटने में असमर्थ पाए गए थे. लिहाजा इस कानून को सन 1958 में बनाया गया था लेकिन शुरुआत से मानवाधिकार और सिविल सोसाइटी संगठनों ने इस कानून का विरोध किया था. इन लोगों का कहना है कि यह एक बेरहम कानून है जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है. हालांकि केंद्र सरकार ने पूर्वात्तर के कुछ राज्यों से इस कानून को वापस ले लिया है लेकिन कुछ राज्यों में अब भी यह लागू है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3lE3OHK
via IFTTT

बैंकों ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जानिए किसमें पैसा डालने में मिलेगा बेहतर रिटर्न

प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FDs) पर ब्याज दरों में इजाफा किया है. अब इनका मुकाबला सीधा पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है. ब्याज दरों में ताजा बदलावों के बाद एचडीएफसी बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है. अगर हम वरिष्ठ नागरिकों द्वारा करवाई गई एफडी की बात करें तो एचडीएफसी बैंक 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए 3% से 6.25 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है. यह दरें एक दिसंबर 2021 से लागू हो गई हैं.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Errsia
via IFTTT

रेल यात्रा के लिए चाहिए कंफर्म सीट? मत लें टेंशन, IRCTC ने शुरू की नई सुविधा

Confirm Ticket Service: IRCTC की इस नई सुविधा के तहत पुश नोटिफिकेशन की व्यवस्था शुरू की गई है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पुश नोटिफिकेशन सिस्टम को सब्स्क्राइब करना होगा. इसके बाद जब भी ट्रेन में कोई सीट खाली होगी तो इसकी जानकारी आपको नोटिफिकेशन के जरिए दे दी जाएगी.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3pEh7tg
via IFTTT

मोदी सरकार को 38 स्पेशल ऑफिसर की जरूरत, बिना एग्जाम हुई सीधी भर्ती, जानें क्या होगा इनका काम

DoPT Approve 38 Candidates: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उपयुक्त रूप से अनुशंसित 10 संयुक्त सचिवों सहित 38 उम्मीदवारों की नियुक्ति को अनुबंध या प्रतिनियुक्ति के आधार पर मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लेटरल एंट्री प्रक्रिया के दो अहम उद्देश्य... नई प्रतिभाओं को लाना और केंद्र सरकार में कुछ स्तरों पर जनशक्ति को बढ़ाना... है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3otHXEZ
via IFTTT