Pages

Sunday, January 2, 2022

Top 10 Sports News: राहुल द्रविड़ बतौर कोच हुए परेशान, प्रो कबड्डी में बेंगलुरु बुल्स का जलवा

Top 10 Sports News: भारतीय टीम को सेंचुरियन टेस्ट मैच में ओवर-रेट के कारण नुकसान हुआ. टीम को धीमी ओवर-गति के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का एक अंक गंवाना पड़ा था. भारत के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इसे खराब मान रहे हैं. बेंगलुरु बुल्स ने एक बार फिर दिखाया कि कबड्डी में वापसी कैसे की जाती है.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3pLemr4

Sports News Live Updates: बांग्लादेश ने दिया न्यूजीलैंड को करारा जवाब

Sports News Live Updates: न्‍यूजीलैंड बनाम बांग्‍लादेश (New Zealand vs Bangladesh) के बीच माउंट मौंगानुई में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड की पहली पारी 328 रन पर सिमट गई थी.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3HlmvZo

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में कोरोना के केस तेजी से बढ़े, एक्शन मोड में राज्य सरकारें, पढ़ें 5 बड़े अपडेट्स

Corona Cases Surges in Bengal, Delhi and Mumbai: देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल में हालात ज्यादा चिंताजनक हो चले हैं. पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले 1 हफ्ते के अंदर 11 गुना बढ़ गए हैं. इस वजह से राज्य में सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. दिल्ली और मुंबई में भी सभी ऑफिसों में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करने को कहा गया है. रविवार को देशभर में कोविड-19 के 27,553 मामले दर्ज हुए हैं, जो कि शनिवार के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3sQmCYJ
via IFTTT

देशभर में आज से 15-18 साल के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन, CoWIN पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल

Covid-19 Vaccination for 15-18 age group children: 3 जवनरी से देशभर में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का कोविड-19 वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है. टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत CoWIN एप पर शनिवार से हो गई है. इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम में बच्चों को कोवैक्सिन का टीका लगाया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं जिसमें कहा गया है कि वे सभी बच्चे जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है वे वैक्सीन के लिए पात्र होंगे.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Hob4jw
via IFTTT

लड़कियों की उम्र 18 से 21 करने पर असहमत दिखे राकेश टिकैत, खाप महापंचायत में कह दी ये बड़ी बात

Khap Mahapanchayat: भिवानी में खाप महापंचायत में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि समाज में फैली जाति, नशा, कन्या भ्रूण हत्या व दहेज जैसी कुरीतियां बंद होनी चाहिए. MSP पर कमेटी व किसान आंदोलन के केस वापसी हो. टिकैत ने कहा कि सरकार ना गंभीरता से काम कर रही और ना नियत ठीक लग रही है. टिकैत ने कहा कि 15 जनवरी को बैठक कर फैसला लिया जाएगा. खाप महापंचायत में लिये फ़ैसलों पर आयोजक एवं विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि आज की खाप महापंचायत में पांच फैसले लिये गए हैं. जिनमें जातिवाद ख़त्म करने के लिए हर वर्ग सभी वर्गों के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3mOITTd
via IFTTT

मंगलवार को त्रिपुरा और मणिपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, 22 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Narendra Modi Tripura and Manipur Visit: पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मोदी की कवायद के तौर पर राज्य में पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. इनमें थोबल बहुउद्देशीय परियोजना की 280 करोड़ रुपये की जल संचरण प्रणाली शामिल है. एक अन्य परियोजना से तामेंगलोंग जिले के 10 इलाकों के निवासियों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा और इसकी लागत 65 करोड़ रुपये है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3sQXm4E
via IFTTT

Corona: राजस्थान में पाबंदियां बढ़ी, नई गाइडलाइन जारी, शादी में 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे, मिडिल स्कूल बंद

Rajasthan New Corona Guideline: राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसेज को देखते हुये गहलोत सरकार ने पांबदियां बढ़ा (Restrictions increased) दी है. रविवार देर रात को इसको लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. नई गाइडलाइन के मुताबिक अब शादी समारोह में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे. वहीं में राजधानी जयपुर में कोरोना की रफ्तार को देखते हुये दोनों नगर निगम क्षेत्रों में आने वाली पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 9 जनवरी तक बंद कर रहेंगे. राज्य में वैक्सीनेशन को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3JxC3v1
via IFTTT