Pages

Sunday, December 31, 2023

'राहुल गांधी को बड़ा नेता मत मानिए', दिग्विजय के भाई ने आखिर क्यों ऐसा कहा?

Digvijaya Singh's Brother Says Rahul Gandhi Not Big Leader: दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि मीडिया के लोगों को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही हमें ऐसा करना चाहिए. राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं. राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता. वह एक साधारण सांसद हैं.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/f6cejVJ
via IFTTT

तेजी से फैल रहा कोविड का वैरिएंट JN.1, 7 महीने में पहली बार मामले 800 के पार

Covid Cases Rise 22 Percent in India: भारत में पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते कोविड-19 के मामलों में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 800 को पार कर गई. पिछले सात महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है. नए कोविड सब वैरिएंट जेएन.1 के कारण कोरोना बहुत तेजी से पूरे देश में फैल रहा है. केरल में कोविड संक्रमण पहले ही चरम पर पहुंच चुका है. राज्य में मौजूदा चरण में सबसे अधिक संख्या में कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/ZOB3vG9
via IFTTT

'भारतीय जायके से जुड़ने में वक्त लगा ...', सोनिया ने किया अपनी पसंद का खुलासा

Sonia Gandhi Reveals Her Favorite Food: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश से लौटते ही एक व्यंजन खाना जरूर पसंद करती हैं और वह है ‘अरहर की दाल’ और ‘चावल’. नए साल की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में सोनिया गांधी ने अपने खाने की पसंद को साझा किया. पांच मिनट से अधिक के इस वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे भारतीय स्वादों विशेषकर मिर्च और हरे धनिये के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/xS8Qipa
via IFTTT

RSS के इंद्रेश की अपील- प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मस्जिदों में भी हो राम का जाप

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है. आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने इस दिन को बहुत ही खास मान रहे हैं. उनका कहना है कि गैर हिंदुओं यानी मुसलमानों, सिखों और ईसाइ धर्म के लोग भी इस दिन श्रीराम का जाप करें.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/MePKaNc
via IFTTT

Saturday, December 30, 2023

'इश्क नचावे' हुआ पॉपुलर, रश्मीत कौर ने 10 मिनट में बनाया था गाना, SONG वायरल

Rashmeet Kaur New Song Ishq Nachaawe: रश्मीत कौर एक उभरती हुई गायिका हैं, जिन्होंने हाल में रिलीज हुई फिल्म 'खो गए हम कहां' के गाने 'इश्क नचावे' गाया है. गाना युवाओं को पसंद आ रहा है और खूब सुना जा रहा है. गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. सिंगर रश्मीत कौर ने बताया है कि यह ट्रैक सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो गया था.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/kNZgGwf

नोएडा: नए साल का जश्न सावधानी से मनाएं, धारा 144 लागू, ट्रैफिक एडवायजरी जारी

Section 144 Imposed in Noida: नोएडा पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर और एक जनवरी को निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इस दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों के एक किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस ने कहा कि नए साल पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग किये जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसके मद्देनजर उचित व्यवस्था और जरूरी उपाय किए जाने की जरूरत है. इससे पहले नोएडा पुलिस ने 31 दिसंबर के लिए एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/glXD5se
via IFTTT

दूसरी दुल्हन संग हनीमून पर निकले 56 साल के अरबाज, न्यू ईयर को भी करेंगे एन्जॉय

Arbaaz khan Sshura Khan New Year Vacation: अरबाज खान ने 24 दिसंबर को सीक्रेट गर्लफ्रेंड शौरा खान से शादी की. अरबाज की यह दूसरी शादी है. शादी के बाद अरबाज पत्नी शौरा संग न्यू ईयर वेकेशन और हनीमून पर चले गए हैं. एयरपोर्ट पर कपल को हाथों में हाथ डाल एंट्री करते हुए देखा गया.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/6TWAwNf