Pages

Saturday, March 14, 2026

बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, उड़ा ले गईं पाकिस्तान नींद, ना चाहते हुए भी दर्शकों ने देखीं छिप-छिपकर

Indian Movies in pakistan : बॉलीवुड में समय-समय पर ऐसी फिल्में बनती रही हैं, जिन्हें देशभर में खूब प्यार मिला. देशभक्ति के जज्बे से भरी इन फिल्मों की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा. वहीं पाकिस्तान की नींद उड़ा दी. पाकिस्तान ने इन फिल्मों पर बैन लगाया फिर भी वहां के दर्शकों ने चोरी-छिपे इनको देखा. 28 साल के अंतराल में ऐसी 5 फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी कहानी पाकिस्तान से जुड़ी थी. इन पांच फिल्मों में से चार फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. एक मूवी हिट हुई और नेशनल अवॉर्ड भी जीता. ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/4ZOe9zL

Friday, March 13, 2026

राजेश खन्ना की खूबसूरत हीरोइन, 1969 में डायमंड जुबली निकली फिल्म, आज भी सुपरहिट 57 साल पुराना रोमांटिक गाना

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने 60 के दशक में अपनी मासूम मुस्कान से सबका दिल जीत लिया था. 1969 की उस डायमंड जुबली फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी. आज भी उस फिल्म का वह रोमांटिक गाना हर जुबां पर रहता है. शुरुआत में सेट पर दोनों के बीच काफी अनबन रही, सुपरस्टार उन्हें डांट तक देते थे. लेकिन धीरे-धीरे यह कड़वाहट गहरी दोस्ती में बदल गई. भले ही वह लीड हीरोइन के रूप में नहीं जमीं, पर अपनी बेमिसाल अदाकारी से उन्होंने वह मुकाम पाया जो आज भी एक मिसाल है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/WmtlDni

'सरकार 4' से कमबैक को तैयार राम गोपाल वर्मा, 'सिंडिकेट' से लौटेगी पुरानी रौनक! 'शिवा' की यादें की बयां

दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी मशहूर पॉलिटिकल क्राइम फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट 'सरकार 4' का ऐलान कर दिया है. उन्होंने मुंबई के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी. फेस्टिवल के दौरान उन्होंने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'शिवा' के अनुभवों को भी बयां किया. वे स्टीवन स्पीलबर्ग की मेकिंग स्टाइल से काफी प्रभावित रहे, जिसका असर 'शिवा' में भी दिखा. 'सरकार 4' के अलावा वे 'सिंडिकेट' नाम की फिल्म पर भी काम कर रहे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/eD04WiX

PHOTOS: कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन, जहां अमिताभ-रेखा ने 'देखा एक ख्वाब', मंडे से आप भी ले सकते रुमानियत का अहसास

श्रीनगर की वादियों में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन (Indira Gandhi Memorial Tulip Garden) एक बार फिर पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोलने को तैयार है. आगामी 16 मार्च यानी सोमवार से एशिया का यह सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. जबरवन पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह उद्यान अपनी अद्भुत सुंदरता और रंगों के संगम के लिए विश्व प्रसिद्ध है. इस साल प्रशासन ने रिकॉर्ड तोड़ 18 लाख ट्यूलिप के फूलों के साथ पर्यटकों का स्वागत करने की तैयारी की है. बॉलीवुड की कालजयी फिल्म सिलसिला के उस मशहूर गाने 'देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए' की याद दिलाने वाला यह नजारा एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/raiCpGK
via IFTTT

Thursday, March 12, 2026

मणिपुर में टल गया नया जातीय टकराव! 2 घंटे का सख्त अल्टीमेटम और फिर 21 नागा बंधकों की रिहाई

मणिपुर सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय ने नागा समुदाय के लोगों को बंधक बनाए जाने पर बहुत सख्त रुख अपनाया था. सरकार ने स्पष्ट किया था कि मणिपुर के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. इस कायरतापूर्ण कृत्य में शामिल दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की सख्त चेतावनी दी गई थी.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/B126DlU
via IFTTT

'बेगुनाहों की मौत और तबाही मंजूर नहीं', ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत में पीएम मोदी का सख्‍त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया में नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर कड़ा विरोध जताया. पीएम ने जोर दिया कि हिंसा और तनाव भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि हमारे नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने तुरंत युद्ध रोकने और कूटनीति के जरिए शांति बहाली का आग्रह किया.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/ZWNDSLh
via IFTTT

Wednesday, March 11, 2026

'टाइगर ऑफ राजस्थान' की दहाड़, फिल्म का क्या असली मकसद? निर्देशक ने किया बयां- 'क्राइम नहीं एथिक्स'

राजस्थानी फिल्म 'टाइगर ऑफ राजस्थान' 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है, जो अपनी भव्यता और मैसेज की वजह से चर्चा में है. लगभग 2.5 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी फिल्म लोकल सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है. फिल्म के निर्देशक और एक्टर अरविंद कुमार वाघेला का कहना है कि यह कहानी क्राइम का महिमामंडन नहीं करती, बल्कि बुरे हालातों में भी मूल्यों को बचाए रखने का मैसेज देती है. फिल्म में रंजीत और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे बड़े सितारे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/YopUTHw